भजन

आ गया शिवरात्रि त्यौहार भजन

शिवरात्रि त्यौहार,

आ गया शिवरात्रि त्यौहार,

शिव की मंगलमय भक्ति का,

आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

शिव का नाम अमंगल हारी,

शुभ फलदायक मंगलकारी,

पूजे शिव को सब नर नारी,

तन मन शिव शिव शिवमय हो गया,

गूंजे सारा संसार,

शिव की मंगलमय भक्ति का,

आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

इस दिन करके रूद्र आवाहन,

अंतर्मन हो जाए पावन,

पर्व मधुर है पुनीत सुहावन,

चरणों में श्री महादेव के,

है जीवन का सार,

शिव की मंगलमय भक्ति का,

आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

शिव को जलाभिषेक कराए,

नंदी नाथ को ह्रदय बसाए,

‘कुलदीप’ ‘देवेन्द्र’ भी महिमा गाए,

प्रकृति युग और काल चक्र के,

महाकाल आधार,

शिव की मंगलमय भक्ति का,

आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

शिवरात्रि त्यौहार,

आ गया शिवरात्रि त्यौहार,

शिव की मंगलमय भक्ति का,

आ गया शिवरात्रि त्यौंहार।।

स्वर – श्री देवेन्द्र पाठक महाराज जी।